17.7 C
Dehradun
Saturday, April 4, 2026


spot_img

दून पुलिस की बड़ी सफलता: 70 लाख कीमत के 415 खोए मोबाइल लौटाए

  • लोगों को खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान
  • साइबर सेल देहरादून की टीम द्वारा देहरादून के अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 70 लाख 45 हजार रूपये से अधिक मूल्य के 415 मोबाइल फोनों को किया रिकवर
  • पुलिस कार्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा रिकवर मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के किया सुपुर्द

देहरादून, 4 अप्रैल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जनपद में खोए हुए सैकड़ों मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां लोगों के चेहरों पर खुशी लौटी, वहीं दून पुलिस की कार्यशैली की भी सराहना हो रही है।

एसएसपी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में साइबर क्राइम सेल देहरादून की टीम ने सर्विलांस तकनीक का उपयोग करते हुए उत्तराखंड सहित बाहरी राज्यों से खोए हुए मोबाइल फोनों की तलाश की। लगातार मेहनत और लगन के बाद टीम ने कुल 415 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत 70 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है।

शनिवार 4 अप्रैल को एसएसपी देहरादून ने बरामद किए गए मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। मोबाइल स्वामियों ने दून पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए साइबर क्राइम सेल और थानों द्वारा CEIR पोर्टल पर प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। इसी का परिणाम है कि पूर्व में भी लाखों रुपये के मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।

इस अभियान में एएसपी स्पेशल ऑपरेशन्स अंकित कंडारी, इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र शर्मा (इंचार्ज साइबर क्राइम सेल), महिला एसआई निर्मल भट्ट सहित अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी ने आमजन से अपील की है कि वे कम कीमत के लालच में बिना वैध बिल और पहचान के किसी अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल फोन न खरीदें, अन्यथा भविष्य में कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!