25.3 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

होली पर पुलिस कर्मियों संग रंगों में रंगे दून पुलिस कप्तान

  • पुलिस परिवार के साथ एसएसपी दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली।
  • सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए
  • पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित।

देहरादून, 5 मार्च, रंगों और खुशियों के पर्व होली के अवसर पर आमजन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ दून पुलिस कप्तान ने होली का त्योहार मनाया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने पुलिस लाइन एवं विभिन्न ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग एक परिवार की तरह है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य की सीमाओं और जिम्मेदारियों के चलते अक्सर पुलिसकर्मियों को अपने परिवार से दूर रहकर त्योहारों के दौरान भी ड्यूटी निभानी पड़ती है। जब आम लोग अपने परिजनों और दोस्तों के साथ त्योहारों की खुशियां मना रहे होते हैं, तब पुलिसकर्मी शहर की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से तैनात रहते हैं।

एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनके योगदान से ही त्योहारों के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहती है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!