15.4 C
Dehradun
Monday, February 2, 2026


spot_img

युवती की नृशंस हत्या चिंताजनक घटना : श्रीमती मधु जैन

देहरादून, 03 फरवरी। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु जैन ने कहा की देहरादून के पलटन बाजार स्थित मच्छी बाजार में जिस प्रकार एक युवती गुंजन की सरेआम नृशंस हत्या कर दी गई, वह अत्यंत ही पीड़ादायक, अमानवीय एवं चिंताजनक घटना है। इस संगीन मामले पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने गहरा आक्रोश और शोक व्यक्त करते हुये कहा की इस हृदयविदारक घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। सबसे बड़ी पीड़ा उन माता-पिता के लिए है, जिनके कलेजे के टुकड़े को इस तरह निर्ममता से उनसे छीन लिया गया। उस दर्द की कल्पना मात्र से ही रूह काँप उठती है। उत्तराखंड, जिसे देवभूमि और शांति-प्रिय राज्य के रूप में जाना जाता है, वहाँ इस प्रकार की घटनाएँ न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं, बल्कि राज्य की सामाजिक संरचना और छवि पर भी गहरा आघात करती हैं। यह अत्यंत चिंतनीय है कि उत्तराखंड में ऐसे जघन्य अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे प्रदेश की शांतिप्रिय पहचान धूमिल हो रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से माँग की कि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध त्वरित, निष्पक्ष एवं कठोरतम कार्रवाई की जाए तथा ऐसी सख्त सजा का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का जघन्य अपराध करने से पहले सौ बार सोचने को विवश हो। अब समय आ गया है कि बढ़ते अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए और उत्तराखंड के शांत, सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण को पुनः स्थापित किया जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!