14.2 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

ब्रेकिंग: टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इंदौर, ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने हाल ही में अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर आत्महत्या केस में पुलिस ने आरोपी राहुल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट पर राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर गंभीर आरोप लगाए थे। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने राहुल के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। इंदौर पुलिस ने राहुल और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वैशाली टक्कर आत्महत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल नवलानी की गिरफ्तारी की पुष्टि इंदौर पुलिस कमिश्नर ने की है। उन्होंने बताया कि इंदौर पुलिस शुरू ने आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई थी। इस आत्महत्या की जानकारी के बाद से ही आरोपी फरार हो चुके थे। आज पुलिस को राहुल की गिरफ़्तारी के मामले में सफलता मिली है और घटना के मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी दिशा अभी पुलिस की गिरफ्त से अभी दूर है। उससे आत्महत्या को लेकर पूछताछ की जा रही है। उसे इंदौर से ही गिरफ्तार किया गया है लेकिन इस बीच में उसकी फरारी के दौरान कुछ जगहों पर पनाह लेने की सूचना है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!