20.1 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026


spot_img

देहरादून मे नाबालिग अपहरण व बलात्कार का अभियुक्त, दिल्ली से दबोचा

देहरादून 29 नवम्बर, बीती 27 अक्टूबर 2021 को अजबपुर कलां निवासी महिला शिकायतकर्ता ने थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी पर  नामजद मुकदमा दर्ज कराया था कि व्यक्ति कादिर पुत्र वाहिद निवासी ग्राम खैरी थाना बिल्सी जनपद बदायूं उम्र 20 साल उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच उप निरीक्षक देवेश खुगशाल के सुपुर्द की गई। जिस पर क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी पल्लवी त्यागी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गैर प्रान्त रवाना की गई। गठित टीमों द्वारा अनुकरणीय सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लेकर अभियुक्त को करावल नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया व आज न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त अभियोग में पोक्सो अधिनियम की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त कादिर पुत्र वाहिद निवासी ग्राम खैरी थाना बिल्सी जनपद बदायूं उम्र 20 साल

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेश खुगशाल, एचसीपी डालिंदर चौधरी, कांस्टेबल विजय, कांस्टेबल आशीष राठी, महिला कांस्टेबल रोशनी भंडारी, कांस्टेबल किरण एसओजी और कांस्टेबल आशीष एसओजी आदि।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!