देहरादून 15 सितम्बर, बीती 12 सितम्बर को पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना कैंट आकर तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री अंजली (काल्पनिक नाम) दिनांक 5 सितम्बर को अपनी नानी के घर वीरपुर घंडोड़ा कैंट गई थी जो दिनांक 10 सितम्बर की रात्रि से लापता है बिना बताए कही चले गई है काफी तलाश करने पर भी नहीं मिल रही है सभी रिस्तेदारो से मालूम करने बाद भी कोई जानकारी नहीं होने पर थाना कैंट पर आकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
एसपी सिटी सरिता डोबाल के निर्देशानुसार, सीओ मसूरी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैंट द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित करते अपहृता के सन्दर्भ में सर्विलांस के माध्यम से लाभप्रद जानकारी प्राप्त की गई तो हिमांशु गुरंग पुत्र शेर बहादुर नि इंद्रानगर गलजवाड़ी कैंट के साथ अलग अलग स्थानों पर रहना मालूमात हुआ जो नेपाल जाने की फिराक में अपने रिश्तेदारों से पैसे इक्कठा कर रहा था । पीड़ित परिजनों की सहायता से आज अभियुक्त एवं अपहृत नाबालिग को गलजवाड़ी क्षेत्र से बरामद किया गया अभियुक्त द्वारा अपहृता से दुष्कर्म की पुष्टि किए जाने पर पोस्को एक्ट के तहत भी गिरफ्तार कर जिला कारागार दाखिल किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त- हिमांशु गुरंग पुत्र शेर बहादुर नि इंद्रानगर गलजवाड़ी थाना कैंट देहरादून उम्र 25 वर्ष। 




