23.8 C
Dehradun
Sunday, March 22, 2026


spot_img

पड़ोसियों से गाली-गलौज करने वाले 02 गिरफ्तार, 116 पर हुई कार्रवाई

पिथौरागढ़। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने उत्पात मचाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि जिले भर में यातायात और सार्वजनिक मर्यादा भंग करने वाले 116 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। कुमौड़ क्षेत्र में पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज कर उत्पात मचाने की सूचना पर कोतवाली पिथौरागढ़ के हेड कांस्टेबल मुकेश चन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम द्वारा काफी समझाने के बावजूद भी उक्त व्यक्ति शांत नहीं हुए और हंगामा जारी रखा। सार्वजनिक शांति भंग करने और पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करने पर दीपक सिंह दिगारी और भुवन गहतोड़ी (निवासी कुमौड़) को धारा 172 बीएनएस के तहत हिरासत में लिया गया। पिथौरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में हुड़दंग करने वाले और कानून हाथ में लेने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!