24.4 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

मसूरी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून/ मसूरी 4 सितम्बर, कोतवाली मसूरी में शिकायतकर्ता पीड़िता द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें पीडिता द्वारा यह आरोप लगाये गये कि आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता पीड़िता को धमकाकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाना व शादी शुदा होते हुए पीड़िता के साथ मन्दिर में विवाह करना तथा पीड़िता के गर्भवती होने के पश्चात पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध गर्भपात कराना एवं लगभग चार लाख रूपये लेकर वापस न करना । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मसूरी पर मुख्य अपराध संख्या 41/2021 धारा 376/313/406/494/504/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया ।जिसकी विवेचना महिला एसआई शशि पुरोहित थाना राजपुर को दी गयी। जिनके द्वारा विवेचना प्रारम्भ की गयी।

उक्त बलात्कार की घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून डॉ योगेन्द्र सिंह रावत के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया।
जिसके अनुपालन में एसपी सिटी सरिता डोबाल व सीओ मसूरी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए आरोपी व्यक्ति को आज दिनांक 4 सितम्बर को गिरफ्तार कर लिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- विक्रम सिंह पुत्र स्व आनन्द सिंह निवासी ग्राम बिडोली पोस्ट ऑफिस पाबों सिमखेत थाना पौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी कम्पनी गार्डन हैप्पीवैली मसूरी देहारदून उम्र 40 वर्ष
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –एसएसआई मनोहर सिंह रावत थाना कोतवाली मसूरी जनपद देहरादून, महिला एसआई शशि पुरोहित थाना राजपुर जनपद देहरादून और कॉन्स्टेबल 844 प्रदीप कुमार थाना कोतवाली मसूरी जनपद देहरादून।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!