15.8 C
Dehradun
Monday, February 23, 2026


spot_img

झटका! महीने की शुरुआत में ही, LPG सिलेंडर हुआ महंगा

नई दिल्ली 1 सितम्बर, नए महीने की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है. एलपीजी सिलेंडर और महंगा हो गया है। आज एक सितंबर से गैर सब्सिडी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ा दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया है। इससे पहले तेल कंपनियों ने 17 अगस्‍त 2021 को सिलेंडर का दाम में 25 की रुपये बढ़ोतरी की थी। इससे पहले एक जुलाई को रसोई गैस की कीमतों में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। नई कीमतें 1 सितंबर से प्रभावी हैं।

बता दें कि गैर सब्सिडी LPG सिलेंडर की कीमत में बीते 1 साल में कुल 6 बार बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले 7 सालों में दोगुनी से ज्‍यादा हो गई है। एक मार्च 2014 को घरेलू गैस का खुदरा बिक्री मूल्य 410.5 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) में मिलता था। 1 अगस्‍त 2020 को इसका रेट 619 रुपए था। दिसंबर 2020 में इसके दाम 100 रुपए तक बढ़ गए।

अब 14.2 किलो वाला गैर सब्सिडी LPG सिलेंडर दिल्ली-मुंबई में 884.5 रुपये, कोलकाता में 911 रुपये और चेन्नई में 900.5 रुपये बिक रहा है। इससे पहले सिलेंडर क्रमश: 859.5 रुपये, 886 रुपये और 875 रुपये बिक रहा था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर ही नहीं, बल्कि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हो गया है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1618 रुपये की जगह अब 1693 रुपये बिक रहा है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!