24.4 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

ब्रेकिंग: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों से हटाये अतिथि शिक्षकों को जिले के अन्य विद्यालयों में समायोजित किया जायेगा, देखें आदेश

  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत गेस्ट टीचरों की तैनाती के सम्बन्ध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी  ने आदेश किया जारी 
  • पूर्व से कार्यरत गेस्ट टीचरों को जनपदान्तर्गत अटल उत्कृष्ट विद्यालयों से भिन्न आवश्यकता वाले विद्यालयों में तैनात किया जाये 

देहरादून 19 अगस्त, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी  ने आदेश जारी किया है कि माध्यमिक शिक्षा 23 जुलाई, 2021 के शासनादेश अनुसार प्रदेश के राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग एवं सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग में शिक्षकों को काउंसिलिगं के माध्यम से तैनात / पदस्थापित किया गया है। अन्य विद्यालयों से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनाती के कारण, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं, जबकि अन्य विद्यालयों से शिक्षकों की पदस्थापना के कारण उक्त विद्यालयों में शिक्षक न होने के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने की सम्भावना होगी।

अतः शासनादेश माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-1 दिनांक 13 अगस्त, 2020 के प्रस्तर-3 में विहित व्यवस्था के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि ऐसे अतिथि शिक्षक जिनके स्थान पर अटल उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवक्ता / सहायक अध्यापक एलटी की पदस्थापना की गयी है, उन अतिथि शिक्षकों को जनपदान्तर्गत अटल उत्कृष्ट विद्यालयों से भिन्न आवश्यकता वाले विद्यालयों में तैनात किया जाय, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी ने कहा है क़ी यदि जनपदान्तर्गत पद रिक्त न हों तो ऐसे अतिथि शिक्षकों की सूची मण्डलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा को प्रेषित की जाय। मण्डलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा उन अतिथि शिक्षकों को मण्डलान्तर्गत अटल उत्कृष्ट विद्यालयों से भिन्न विद्यालयों में तैनात करेगें।                                                                                             

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!