देहरादून 9 जुलाई, उपनल कर्मचारियों की मांगों के संबंध में गठित कैबिनेट की उप समिति ने आज उपनल कर्मियों के पक्ष में मंत्रिमंडल के के लिए दो अहम् सिफारिशें की हैं। उप समिति ने सिफारिश की है कि किसी भी उपनल कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा तथा जिन को हटाया गया है उनको पुनः नियुक्ति दी जाएगी इसके अलावा सम्मानजनक मानदेय की भी सिफारिश की है।




