देहरादून 6 जुलाई, बीती 20 जून 2021 को थाना रायपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला शिकायतकर्ता के द्वारा थाना रायपुर में आ कर एक लिखित तहरीर दी गई कि कि मेरी नाबालिक पुत्री जिसकी उम्र-16 वर्ष 8 माह है को उसका दामाद अनिल उर्फ नन्हा पुत्र सिंध राम निवासी ग्राम ठरू सोनीपत सदर हरियाणा दिनांक 17 जून 2021 को घर से बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया। के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 355/21धारा 363/ 366 ए आईपीसी बनाम अनिल पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना सुमेर सिंह के सुपुर्द की गई। घटना की गंभीरता एवं किसी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए टीम का गठन करते हुए अपहृत की बरामदगी व अभियुक्त बहनोई की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थलों तथा मोबाइल तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जनपद सोनीपत हरियाणा से सोमवार 5 जुलाई 2021 अपहर्ता को बरामद करते हुए। अपहरणकर्ता अभियुक्त बहनोई अनिल उर्फ नन्हा को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृत पीड़ित लड़की के धारा 161 के बयान व मेडिकल के आधार पर धारा 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त अनिल उर्फ नन्ना पुत्र श्री राम निवासी ठरु ऊलेदपुर थाना सोनीपत सदर हरियाणा उम्र 38 वर्ष।को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा। अभियुक्त अनिल उर्फ नन्ना उम्र 38 वर्ष को सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एस आई सुमेर सिंह, एस आई भावना, कॉन्स्टेबल पवन कुमार और एसओजी से कॉन्स्टेबल आशीष कुमार आदि थे।




