17 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026


spot_img

डोईवाला क्षेत्र में स्कूल के मैदान में अचानक गुलदार के दिखाई देने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

देहरादून 25 जून, डोईवाला कस्बे में एक गुलदार के सपेरा बस्ती में अचानक दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना आज शुक्रवार सुबह आठ बजे की है। डोईवाला के भानियावाला इलाके में सपेरा बस्ती के पास गुरु रामराय पब्लिक स्कूल का मैदान के आसपास के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि मैदान में एक गुलदार दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे इस दौरान वहां तमाशबीनो की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों की भीड़ देख गुलदार भी घबरा कर इधर-उधर भागने लगा। इसी समय मौके पर पहुंचे नगर पालिका पार्षद के ऊपर भी गुलदार ने हमला किया, जिससे वे घायल हो गए तथा उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

आज पूरे दिन वन विभाग की टीम उसे पकड़ने को मशक्कत करती रही। जब वन विभाग की टीम उसको ढूंढने का प्रयास कर रही थी तो देर शाम एकाएक झाड़ि‍यों में छिपे गुलदार ने रेस्क्यू टीम पर भी धावा बोल दिया। वन विभाग की टीम के साथ मौजूद डिप्टी रेंजर और वन विभाग के कर्मचारी भी जख्मी हो गए। हमले में कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दिनभर कई घंटों की मशक्कत के बाद टीम वन विभाग गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने में कामयाब हो गई और गुलदार को पकड़ लिया गया है। फिलहाल गुलदार का भी देहरादून के मालसी स्थित चिड़ि‍याघर में उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!