17.1 C
Dehradun
Tuesday, February 17, 2026


spot_img

पुलिस को बिना सूचना दिए नाबालिक की डिलीवरी कराने और नवजात शिशु के खरीद-फरोख्त को लेकर निजी अस्पताल के स्टाफ पर मुकदमा दर्ज

देहरादून 21 जून, बीती 19 जून को जिला बाल कल्याण समिति देहरादून ने राज्य समन्वयक बचपन बचाओ आंदोलन के सुरेश उनियाल  को बताया गया कि एक नवजात शिशु के खरीद-फरोख्त का मामला प्रकाश में आया है जिसकी जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा भी की गई जिसमें तथ्य प्रकाश में आया कि एक नाबालिक बालक उम्र 17 वर्ष द्वारा एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिसके फलस्वरूप नाबालिक लड़की गर्भवती हो गई रुद्रास हॉस्पिटल रिंग रोड के डॉक्टरों और स्टाफ द्वारा संपूर्ण जानकारी होते हुए भी उक्त नाबालिक लड़की की डिलीवरी करवाई गई तथा पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई ना ही संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई नवजात शिशु को को दीपक कुमार द्वारा अपने पास रखा गया तथा डॉक्टर मानवी द्वारा उक्त नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र अपनी मोहर एवं हस्ताक्षर से जारी किया गया प्रकरण में थाना नेहरू कॉलोनी पर दीपक कुमार आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया विवेचना जारी है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!