देहरादून 14 जून, उत्तराखंड वन महकमे मे दो मुख्य वन संरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। वन सचिव विजय कुमार यादव की ओर से जारी आदेश में मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक को मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी देहरादून बनाया गया है। जबकि वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी देहरादून में मुख्य वन संरक्षक रहे पी के पात्रों को पटनायक की जगह भेजा गया है।

पी के पात्रों को निदेशक हल्द्वानी एवं सफारी निदेशक देहरादून जू, लच्छी वाला नेचर पार्क, कोटद्वार रेस्क्यू सेंटर और पाखरो सफारी के सुपरविजन का अतिरिक्त कार्य भार भी सौंपा गया है तथा जारी आदेश में कहा गया है कि पात्रों को अतिरिक्त प्रभार के लिए अतिरिक्त वेतन तथा भत्ते देय नहीं होंगे।




