- थाना डालनवाला पुलिस ने कार के साथ 48 अध्धे रांयल स्टैग अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी करते हुए 3 अभियुक्त गिरफ्तार व तीन फरार
देहरादून, थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्र मे विगत दिनो से अवैध शराब तस्करी और बिक्री की शिकायत प्राप्त होने पर इसकी रोकथाम हेतु आराघर चौकी थाना डालनवाला पर मुखबिर को लगाया गया व सतर्क दृष्टि रखने की हिदायत दी। आज मंगलवार 25 मई को मुखबिर खास द्वारा चौकी प्रभारी आराघर उप निरीक्षक महावीर सिंह को सूचना दी कि आराघर ठेके वाले अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दिन में ठेके से शराब निकालकर क्षेत्र में ऊंची दरों पर बेच रहे हैं अगर आप जल्दी करोगे तो पकड़े जा सकते हैं इस सूचना पर तुरंत चीता 43 को साथ लेकर आराघर चौ ठेके के पीछे दबिश दी गई तो कुछ लोग ठेके का ताला लगाकर भाग खड़े हुए तीन लोग पैदल पैदल तथा 3 लोग गाड़ी से भागने लगे गाड़ी कार संख्या यूके 07 ए 8619 को रोककर नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गई तो कार से 2 पेटी अध्धे कुल 48 अध्धे बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्त गणों द्वारा अपना नाम रोहित पुत्र हरीश सिंह निवासी वल्टा थाना अल्मोड़ा जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड ,विपिन चौहान पुत्र जयसिंह निवासी 50 बी डांडीपुर थाना कोतवाली नगर देहरादून, जय गोपाल पुत्र हरनारायण निवासी 50 b डांडीपुर थाना कोतवाली नगर तथा भागे हुए अभियुक्त संदीप उर्फ बिन्नी ठेका कर्मचारी, प्रेम प्लॉट का मालिक, पर्री ठेके का मैनेजर पकड़े गए अभियुक्तों 48 अध्धे अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया! अभियुक्तों के विरुद्ध थाना डालनवाला धारा 60/72 आबकारी अधिनियम धारा 188,34,269,270 ipc धारा 51बी आपदा अधिनियम,3 महामारी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त गणों ने ठेके से शराब निकालने के लिए बड़ी चालाकी से आराघर चौकी व टी जंक्शन पिकेट पुलिस कर्मचारी गणों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अपने मुखबिर लगा रखे थे तथा अपने वाहन पर सुराज सेवा दल कोविड-19 social service for oxygen And food for helpless people का बोर्ड लगा रखा था। आराघर चौकी थाना डालनवाला पुलिस द्वारा अभियुक्त गणों के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए सटीक समय पर सटीक कार्रवाई की जिससे कि क्षेत्र में शराब तस्करों में भय बना हुआ है क्षेत्र के लोगों द्वारा इसकी प्रशंसा की गई है। धरपकड़ के दौरान फरार हुए अभियुक्त संदीप उर्फ बिन्नी ठेका कर्मचारी, प्रेम ,प्लॉट का मालिक, पर्री ठेके का मैनेजर इनकी तलाश जारी है। पकडे गए अभियुक्तों से सैंट्रो कार नम्बर UK 07 X 8619 के साथ 8 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब रांयल स्टैग बरामद हुई हैं आराघर चौकी पुलिस टीम में एसआई महावीर सिंह, आरक्षी विनोद कुमार, आरक्षी मुकेश जोशी, हेमवती नंदन आदि की कुशलता से सटीक समय पर सटीक कार्रवाई की गई।




