14.6 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

दून में एक घर के आंगन में 12 लोग बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंस के जुआ खेलते गिरफ्तार

  • 52 पत्ते ताश की एक गड्डी व 14250 रुपए नगद के साथ 12 जुआरी गिरफ्तार
  • चुक्खु मोहल्ला में एक घर के बाहर आंगन में 12 लोग बिना मास्क तथा बिना सोशल डिस्टेंस के जुआ खेल रहे थे 

देहरादून 25 मई, एसएसपी देहरादून डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने वर्तमान समय मे कोविड 19 फेज 2 के अन्तर्गत आक्सीजन ,जीवन रक्षक दवाईयां व मेडिकल उपकरणो की कालाबजारी रोकने एंव मादक पदार्थो की रोकथाम / जुए की खाईबाडी पर अंकुश लगाने हेतु के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए थे, जिनके अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल व क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सुयाल द्वारा इस सम्बन्ध मे कार्यवाही करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को निर्देशित किया गया था ,जिसके क्रम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर शिशुपाल सिंह नेगी द्वारा उक्त कार्यवाही/ रोकथाम हेतु टीमें गठित की गयी जिसके क्रम मे थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर पुलिस टीम द्वारा दबिशे दी गयी। तो पुलिस टीम धारा चौकी को सूचना प्राप्त हुई कि चुक्खु मोहल्ला में एक घर के बाहर आंगन में 10 – 12 लोग बिना मास्क, सोशल डिस्टेंस के बिना जुआ खेल रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई तो चुक्खु मोहल्ला मे गुरुद्वारा के सामने घर के बाहर बरामदे मैं 12 व्यक्ति बिना मास्क व बिना सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए जुआ खेलते हुए पकडे गये है । जिनके पास से मौके से 52 पत्ते ताश की एक गड्डी और 14250 रुपए नगदी बरामद की गई , पकडे गये 12 जुआरीयों के विरुद्व चौकी धारा, कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-229/2021 धारा- 13 जुआ अधि0 व 188/269/270 भादवि व 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । अभियुक्त गणो को कल माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 गिरफ्तार अभियुक्त
1- विशाल पुत्र राजेंद्र निवासी चुक्खूवाला पुत्र थाना कोतवाली नगर उम्र 24 वर्ष।
2-दीपक सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर निवासी चखुवाला थाना कोतवाली नगर देरादून उम्र 29 वर्ष ।
3- अश्वनी सोनकर पुत्र प्रह्लाद सोनकर निवासी चखुवाला कोतवाली नगर उम्र 30 वर्ष ।
4- शुभम सोनकर पुत्र राकेश सोनकर निवासी चखुवाला थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 22 वर्ष ।
5- सोनू कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी चखुवाला थाना कोतवाली नगर उम्र 22 वर्ष।
6 – कृष्णा सोनकर पुत्र सोहनलाल निवासी दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 24 वर्ष
7- विशाल सोनकर पुत्र प्रेमनाथ निवासी डंगवाल मार्ग थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 33 वर्ष
8- सागर सोनकर पुत्र सुरेश सोनकर निवासी चुक्खूवाला थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 29 वर्ष
9- रजत सोनकर पुत्र रामनाथ निवासी डंगवाल मार्ग थाना कोतवाली नगर उम्र 25 वर्ष 10- विष्णु सोनकर पुत्र मोतीलाल निवासी चुक्खूवाला थाना कोतवाली नगर उम्र 39 वर्ष
11- निखिल सोनकर पुत्र राजकुमार निवासी डंगवाल मार्ग थाना कोतवाली नगर उम्र 24 वर्ष
12 – सनी कुमार पुत्र शांति प्रसाद निवासी 106 चुक्खूवाला थाना कोतवाली नगर उम्र 27 वर्ष

अभियुक्तों से बरामद माल का विवरण

1-52 पत्ते ताश की एक गड्डी
2-14250/- रुपए नगदी

निर्देशन / पर्यवेक्षण अधिकारी
1- सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून
2- शेखर सुयाल सीओ सिटी देहरादून
पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी कोतवाली नगर देहरादून
2- एसएसआई लोकेन्द्र बहुगुणा कोतवाली नगर देहरादून ।
3- एसआई शिशुपाल राणा चौकी प्रभारी धारा कोतवाली नगर देहरादून
4- कांस्टेबल राजमोहन चौकी धारा कोतवाली नगर देहरादून ।
5- कांस्टेबल लोकेन्द्र उनियाल कोतवाली देहरादून ।
6- कांस्टेबल संजय रावत कोतवाली नगर देहरादून
7- कांस्टेबल बिनोद बचकोटी कोतवाली नगर देहरादून

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!