देहरादून 24 मई, आईजी संजय गुंज्याल को अब इंटेलिजेंस एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है और आईपीएस ए पी अंशुमान को पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा के पद से मुक्त किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस संजय गुंज्याल हाल ही में हरिद्वार महाकुम्भ सम्पन्न करा चुके हैं।
ज्ञात हो उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को प्रदेश के दो आईपीएस अधिकारियों के काम में फेरबदल किया है। वरिष्ठ आईपीएस संजय गुंज्याल को अब पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास अभी तक पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ मेला 2021 का भी पद है। आईजी संजय गुंज्याल देहरादून और हरिद्वार जिलों के कप्तान के साथ ही मुख्यालय में कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। व्यवहार कुशल अधिकारी संजय गुंज्याल 1989 बैंच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं दूसरी ओर आईपीएस ए पी अंशुमान को पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा के पद से मुक्त किया गया है। जबकि पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक कारागार एवं निदेशक अभियोजना की भी जिम्मेदारी है।




