देहरादून 21 मई, 17 मई को वादी ताहिर हसन की तहरीर पर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून पर उनकी पुत्री फरहादीबा को उसके पति आदि द्वारा प्रताड़ित कर मारपीट किए जाने के संबंध में मु.अ.सं.59 / 2021 धारा 323 /325 /498A/ 504 आई.पी.सी. पंजीकृत कराया था वादी की पुत्री चोटिल फरहादीबा महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थी जिनकी आज दिनांक 20 -5-2021 को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई जिसका पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर अभियोग में धारा 304 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई तथा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त मृतिका फराहदीबा के पति अयूब खान पुत्र स्वर्गीय कय्यूम निवासी छोटा भारूवाला थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून को आज क्लिमेंट टाउन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अय्यूब खान पुत्र कय्यूम निवासी छोटा भारूवाला थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून उम्र 39 वर्ष गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया।




