18.2 C
Dehradun
Wednesday, October 7, 2026


spot_img

अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश तेज

  • एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में चल रही सघन चैकिंग के निकल रहे परिणाम
  • अवैध हथियारों के दो खरीददार गिरफ्तार, पड़ताल में उजागर हुए सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस
  • अलग-अलग जगह से पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक पिस्टल, दो मैगजीन एवं दो जिंदा कारतूस बरामद
  • आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज, अग्रिम कानूनी कार्रवाई है जारी
  • नए लड़कों का इस तरह अवैध हथियारों के प्रति आकर्षित होना चिंता का विषय है। पुलिस अपना काम करेगी ही लेकिन अभिभावकों की भी ये जिम्मेदारी बन जाती है कि अपने बच्चों की हरकतों पर ध्यान दें- एसएसपी नवनीत सिंह

हरिद्वार, 7 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने संभावित वारदात से पहले दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर की देर रात चेकिंग के दौरान नहर पटरी पर एचआरडीए कार्यालय के पास एक युवक मोटरसाइकिल के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। पूछताछ और तलाशी लेने पर उसकी पहचान अक्षित शर्मा (19), निवासी ग्राम जस्सवावाला धनौरी, थाना पिरान कलियर के रूप में हुई। उसके कब्जे से 32 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

वहीं, पुलिस टीम ने पीरबाबा कॉलोनी/रेलवे पुल के नीचे डबल फाटक की ओर जाने वाले रास्ते से रोहित सैनी (24), निवासी जस्सवावाला धनौरी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए।

पूछताछ में दोनों ने एक ही सप्लायर से हथियार खरीदने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक रोहित पिस्टल को मुनाफे के साथ आगे बेचने के उद्देश्य से रेलवे पुल के नीचे पहुंचा था। पुलिस अब कथित सप्लायर की तलाश में जुटी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25(1-ख)(क) शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img