27 C
Dehradun
Monday, October 5, 2026


spot_img

बिग ब्रेकिंग: ज्वालापुर में बेकाबू बस का कहर, कई वाहनों को रौंदा; एक का हाथ कटा

सुबह-सुबह तेज रफ्तार बस बनी मौत का खतरा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
हरिद्वार: अनियंत्रित बस ने मचाई तबाही, चालक हिरासत में
ज्वालापुर में बड़ा सड़क हादसा, बस की टक्कर से अफरा-तफरी

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर की चपेट में आने से उसका हाथ कट गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क पर खड़े तथा गुजर रहे कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना ज्वालापुर थाना क्षेत्र की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img