31.2 C
Dehradun
Sunday, September 20, 2026


spot_img

मालदेवता के लोहे के पुल पर रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी के रूप में हुई, पुलिस ने शुरू की जांच

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मालदेवता चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और घटनास्थल पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुल पर लटका मिला शव, पास में खड़ी थी स्कूटी

पुलिस के अनुसार, रविवार को थाना रायपुर को सूचना मिली थी कि मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर एक व्यक्ति रस्सी के सहारे लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक युवक का शव पुल पर लटका मिला। घटनास्थल के पास एक स्कूटी भी खड़ी थी।

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से घमंडपुर, रानीपोखरी, देहरादून का निवासी था और वर्तमान में वेदवानी विहार, बालावाला में रह रहा था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।

शरीर पर नहीं मिले चोट या संघर्ष के निशान

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। फिलहाल पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img