25.2 C
Dehradun
Friday, September 18, 2026


spot_img

विश्वकर्मा जयंती पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना, शस्त्रों और वाहनों का किया पूजन

देहरादून। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने पुलिस लाइन देहरादून में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान एसएसपी ने भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण एवं कौशल का देवता बताते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुलिस लाइन में शस्त्रों एवं सरकारी वाहनों का भी विधिवत पूजन किया।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस के शस्त्र और सरकारी वाहन पुलिस की कार्यक्षमता के महत्वपूर्ण आधार हैं। ये जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इनकी पूजा-अर्चना करना हमारी गौरवशाली परंपरा और इनके प्रति सम्मान का प्रतीक है।

जनपद के सभी थानों और चौकियों में हुआ पूजन

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देहरादून जनपद के सभी थानों एवं पुलिस चौकियों में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पुलिस शस्त्रों और सरकारी वाहनों का पूजन कर उनकी सुरक्षा एवं सुचारु संचालन की कामना की गई।

पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, क्षेत्राधिकारी डालनवाला, सदर, डोईवाला एवं यातायात सहित पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img