30.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में रूट डायवर्जन, जानिए किस मार्ग से गुजरेंगे वाहन

देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में भी शामिल होकर अधिकारियों को संबोधित करेंगे।

उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। विभिन्न दिशाओं से देहरादून और मसूरी आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

ऋषिकेश से देहरादून और मसूरी जाने वाले वाहन

ऋषिकेश से देहरादून आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर-थानों-06 नंबर पुलिया-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-सर्वे चौक होते हुए देहरादून शहर की ओर भेजा जाएगा। वहीं मसूरी जाने वाले वाहनों को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

हरिद्वार से देहरादून और मसूरी का रूट

हरिद्वार से आने वाले वाहनों को आशारोड़ी/प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने के लिए आईएसबीटी-शिमला बाईपास-जीएमएस रोड-बल्लूपुर चौक-कैंट-अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

देहरादून से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहन

देहरादून से हरिद्वार या ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए कारगी चौक-दूधली मार्ग-डोईवाला चौक-भानियावाला सर्विस लेन-लालतप्पड़-नेपाली फार्म तिराहा होते हुए आगे जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है।

मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहन

मसूरी से हरिद्वार या ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को जेपी बैंड-बार्लोगंज-कुठाल गेट-ओल्ड मसूरी रोड-साईं मंदिर-काठ बंगला पुलिया-किरशाली चौक-आईटी पार्क-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-06 नंबर पुलिया-महाराणा प्रताप चौक-थानो रोड होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहन

ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहनों को सर्वे चौक-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-आईटी पार्क-साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

घंटाघर से मसूरी जाने वालों के लिए मार्ग

घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए ग्रेट वैल्यू-कैनाल रोड-काठ बंगला पुल-साईं मंदिर का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

हाथीबड़कला और दिलाराम से मसूरी जाने वाले वाहन

हाथीबड़कला और दिलाराम क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को दिलाराम-ग्रेट वैल्यू-कैनाल रोड-काठ बंगला पुल-साईं मंदिर होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

ये स्थान रहेंगे प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट

उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई स्थानों को प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट के रूप में चिन्हित किया है। इनमें—

  • भोगपुर तिराहा, रानीपोखरी
  • भानियावाला फ्लाईओवर
  • डोईवाला थाने से करीब 100 मीटर आगे दूधली रोड
  • कारगी चौक
  • शिमला बाईपास चौक
  • एनेक्सी तिराहा
  • सहस्त्रधारा क्रॉसिंग
  • साईं मंदिर, राजपुर रोड
  • दिलाराम चौक
  • ग्रेट वैल्यू तिराहा
  • साईं मंदिर तिराहा
  • कुठालगेट तिराहा

शामिल हैं।

देहरादून पुलिस ने उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान आमजन से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपने मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img