29.5 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

शर्मसार! रुद्रपुर में कलयुगी पिता पर 10 साल की बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर):

उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ही पति पर शराब के नशे में अपनी 10 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और बच्ची के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

देर रात की है घटना: पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना रविवार देर रात करीब एक बजे की है। पीड़ित महिला अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ सो रही थी, जबकि उसकी 10 वर्षीय बेटी पास ही दूसरी चारपाई पर सोई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान महिला का पति अत्यधिक शराब के नशे में घर पहुँचा और अपनी बेटी के पास जाकर लेट गया। कुछ देर बाद जब बच्ची असहज होकर चिल्लाने लगी, तो महिला ने कमरे की लाइट जलाई। महिला का आरोप है कि लाइट जलाते ही उसने अपने पति को बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करते देखा।

विरोध करने पर मारपीट और धमकी: महिला ने तुरंत हिम्मत जुटाकर बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोप है कि जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुँचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई और लिखित तहरीर देकर कठोर कानूनी कार्रवाई की माँग की।

जांच के बाद होगी पॉक्सो के तहत कार्रवाई: मामले की जांच कर रहीं एएसआई विनीता नेगी ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। बच्ची और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं व आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में आरोपों की पुष्टि होते ही आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img