देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के कार्यों को और भी गतिमान करने के लिये स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ ने कमर कस ली है। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सचिन गुप्ता ने उत्तराखंड भाजपा सांगठनिक 19 जिलों मे निकाय प्रकोष्ठ के प्रभारियों की घोषणा की। सचिन गुप्ता ने बताया की प्रदेश संयोजक के नाते वह भी 4 जिलों का निकाय प्रकोष्ठ का कार्य स्वयं भी देखेंगे, जिसमे रूडकी, देहरादून ग्रामीण, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, उनके पास रहेगा। अन्य जिले सुरेश कोली (सह सयोजक) काशीपुर उधमसिंह नगर, नैनीताल, कैलाश गुरानी (सह सयोजक) पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, रानीखेत, मनोज नेगी (सह सयोजक) रूद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा, पौडी, राजेन्द्र व्यास (सह सयोजक) चमोली, देहरादून महानगर, हरिद्वार यमकेश्वर, जिले मे निकाय प्रकोष्ठ का कार्य देखेंगे। प्रदेश संयोजक सचिन गुप्ता ने नव नियुक्त जिलों के प्रभारी गणों को प्रदेश के सभी मंडलो मे निकाय प्रकोष्ठ मण्डल संयोजक 30 जुलाई 26 तक बनाने को कहा।




