देहरादून। गुरु द्रोणाचार्य की तप स्थली द्रोणनगरी के मित्रलोक कॉलोनी स्थित राम मंदिर से श्रद्धा और उल्लास के साथ विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। शक्तिपुत्र पंण्डित डाॅ सुबास चन्द्र शतपथी के सानिध्य में श्री राम मंदिर दीपलोक कॉलोनी देहरादून एवं श्री श्री जगन्नाथ जी गुडींचा रथ यात्रा आयोजन समिति देहरादून द्वारा 29 वी रथयात्रा का भव्य आयोजन जनपद देहरादून में किया गया।
आज प्रातः प्रभु श्री श्री जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना हुई और उन्होंने अपने नवयौवन स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए इसके पश्चात पंहुडी विजै अर्थात पैदल चल-चल कर हरि बोल के जोरदार जय घोष के साथ सुदर्शन जी, बलभद्र जी, माता सुभद्रा के साथ प्रभु श्री श्री जगन्नाथ जी नंदी घोष रथ में विराजमान हुए। रथ में उनकी पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात यात्रा के संयोजक पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवादल के संजय कुमार गर्ग को पगड़ी पहनकर संचालन का दायित्व सोपा गया। कहते हैं जहां रथ यात्रा निकलती हैं वहां का राजा रथ यात्रा निकलने से पूर्व प्रभु के सम्मुख हाथों में झाड़ू लेकर साफ सफाई इत्यादि करते हैं, जिसे उड़िया भाषा में छहरा पहरा कहते है। आज यह भूमिका उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास, अशोक वर्मा, श्याम अग्रवाल, विशाल गुप्ता ने निभाई। सबसे पहले उनको महाराज के प्रतिनिधि के रूप में पगड़ी पहनाकर उनके सम्मान स्वरूप महाराज की उपाधि प्रदान की गई। उसके पश्चात उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना और आरती की और तत्पश्चात हाथों में झाड़ू लेकर प्रभु के आगे साफ सफाई कर छहरा पहरा किया। प्रभु के सारथी के रूप में मनीष अरोड़ा ने अपनी भूमिका निभाई। इसके पश्चात दिव्या रस्सी खींचकर हरि बोल के जोरदार जय घोष के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। किशन नगर चौक जिसे प्रभु की मौसी का घर भी कहते हैं, वहां मंदिर के ट्रस्टी केशव गोयल, मुकेश कुमार, मोहन जोशी, मंदिर के आचार्य समिति के अन्य सदस्यों व मातृशक्ति द्वारा यात्रा का वहां जोरदार स्वागत किया गया और उनको मिष्ठान, सूखे मेवे, वस्त्र, फल, आभूषण, अलंकार इत्यादि अर्पण कर प्रभु की आरती की गई। वहां से यात्रा कनॉट प्लेस, चकराता रोड, घंटाघर से घूम कर पलटन बाजार, धामा वाला, रामलीला बाजार, भंडारी चौक से तिलक रोड और बिंदाल चौक से होते हुए पुनः सायं काल में मंदिर में संपन्न हुई।
उत्सव मंत्री जेएस चुग ने बताया कि श्री श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा सामाजिक एकता का प्रतीक है, इससे हमारा सनातन धर्म ऊंचा होता है। यात्रा से धार्मिक सामाजिक के साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देती है।
नगर निगम के महापौर सौरव थपलियाल, शिवसेना उत्तराखंड प्रमुख गौरव कुमार, सुनील उनियाल गामा, अशोक वर्मा, बलदेव प्राशर, पंकज मैसौन, दिव्या सेठी, पंकज डिडन, मीनू डिडन, आचार्य सुभाष जोशी, मनमोहन शर्मा ने भी हाजरी लगाई।
विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का सैकड़ो स्थान पर क्षेत्रवासियों, दुकानदारो ने पुष्प की वर्षा कर और शीतल पेय, फल, राजमा चावल, कढ़ी चावल, मिष्ठान, पीने का पानी, बिस्किट, खाने के पदार्थ वितरित कर जोरदार स्वागत किया। मंदिर में पहुंचने से पूर्व यात्रा का स्वागत किया गया और आरती की गई। उसके पश्चात प्रभु जी और माता की सुंदर लीला भी हुई। युवा सेना मनीष मौर्य उनके सहयोगी साथी घंटनाद मंडली का विशेष सहयोग रहा।
यात्रा को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में लगभग 25 से 35 युवाओं की टीम और मातृशक्ति ने जोरदार सहयोग प्रदान किया। जिसे जगन्नाथ जी की युवा सेना भी कहते हैं। अंत में सभी ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
यात्रा का सफल संचालन के लिए श्री श्री श्री जगन्नाथ जी गुंडिचा रथ यात्रा समिति व पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवादल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर शक्तिपुत्र डॉ पंडित सुबास चंद शतपथी, अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, उत्सव मंत्री जेएस चुग, सुनील शर्मा, सचिव सुनील गोयल, कोषाध्यक्ष सुशील बग्गा, प्रचार मंत्री उपाध्यक्ष एसके गांधी, अनिल बांगा, सहसचिव तरुण सक्सेना, मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पृथ्वी नाथ मंदिर सेवा दल के संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनील गोयल, प्रचार मंत्री सुशील बांगा, उप प्रधान एसके गांधी, उपसचिव अनिल बांगा, भंडार पाल, शंकर थापा, पूर्व अध्यक्ष आरके गुप्ता, पूर्व सचिव अरविंद मित्तल, युवा सेवा मनीष मौर्य, शाकुंभरी देवी, मंदिर बालेश गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, संजीव गोयल, अनिल कुमार, आनंद, मनोज शर्मा, तरुण सक्सेना, अखिलेश गर्ग, पूर्व पार्षद श्रीमती बीना बिष्ट, श्रीमती ममता आनंद, श्रीमती वंदना मग्गू, श्रीमती तेजेंद्र चुग, श्रीमती अनीता मांगो, श्रीमती सुदेश आहूजा, श्रीमती मनचंदा, श्रीमती सीमा बंगा, श्रीमती कोमल जैन, श्रीमती चंचल, श्रीमती कंचन वर्मा, श्रीमती रविंद्र वाही, अमृता गुप्ता, श्रीमती रितु गोयल, सहयोगी संस्थाओं में भवन श्री कालिका मंदिर, श्री शाकुमभरी मंदिर सेवादल, श्री तुलसी प्रतिष्ठान, श्री योग माया मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर कृष्ण नगर मौसी का घर, गुरुद्वारा साध संगत, श्री शिव मंदिर आनंद विहार, श्री शिव मंदिर देव सुमन नगर, श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर, श्री साईं मंदिर तिलक रोड, खाटू श्याम मंदिर सेवा दल, श्री श्याम प्रेमी परिवार, महाकाल सेवा समिति रोशन राणा, तुलसी प्रतिष्ठान, श्री शनि मंदिर बिंदालपुल, श्री हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस, श्री शिव मंदिर पलटन बाजार, मां शाकुंभरी देवी मंदिर उड़िया समाज, अखिल भारत ब्राह्मण समाज, श्री गीता भवन मंदिर लगभग सभी मंदिरों के सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाएं उपस्थित रहे। इसके अलावा वार्ड नंबर 35 की पार्षद श्रीमती संगीता गुप्ता, पूर्व पार्षद श्रीमती बीना बिष्ट, प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य सुभाष जोशी, सचिन जैन, श्रीमती मधु जैन, आरके गुप्ता, दून वैली व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसौन, दिव्या सेठी, सुनील अग्रवाल, अरविंद मित्तल, नारायण दास अरोड़ा, अनिल आनंद, आचार्य सुशांत राज, पंडित हरीश बिजलवान, संजय अरोड़ा, मनमोहन शर्मा, राकेश ओबेरॉय, अरुण शर्मा, केके अरोड़ा, पुनीत बग्गा, शिवम बिल्ला, शशि शर्मा, हरभजन सिंह, राजीव जायसवाल, महेंद्र बाबा, इंद्रजीत वासन, मुकेश नांगिया, धीरज ग्रोवर, अजय सिंघल, राजीव गुप्ता, पंकज गुप्ता, हरीश कटारिया, बालेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, विक्की गोयल, सुधीर गुप्ता, रोशन राणा, दीपक, जैती, चन्नी, दिलीप सैनी, मनमोहन सिंह, अश्वनी जैन, कल्याण चक्रवर्ती, मनीष मौर्य, अनुराग गुप्ता, संजीव गोयल, विक्की गोयल, सुधीर गुप्ता, विजय यादव, दलवीर सैनी, वासुदेव भाटिया, कोमल जैन, ममता आनंद, तेजिंदर कौर, अनीता गोयल, सुदेश आहूजा, आशा भारद्वाज, सारिका चौधरी, कविता जैन, राजीव आनंद, पंकज गुप्ता, अंकित कुमार, सतीश ढींगरा उपस्थित रहे।




