24.8 C
Dehradun
Saturday, July 11, 2026


spot_img

प्री-स्कूल इकाई ‘सर्कल ऑफ टॉडलर्स’ का होगा शुभारंभ

देहरादून।  किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। जीवन के शुरुआती वर्ष ही बच्चे के व्यक्तित्व, सोच, व्यवहार और सीखने की क्षमता की नींव रखते हैं। इसी सोच को साकार करने के उद्देश्य से द पॉली किड्स परिवार अपनी नई एवं प्रीमियम प्री-स्कूल इकाई ‘सर्कल ऑफ टॉडलर्स’ पुरकुल रोड, बगराल गाँव, देहरादून में भव्य शुभारंभ होने जा रहा है।  पॉली किड्स परिवार के संस्थापक कैप्टन मुकुल महेंद्रु ने आज मसूरी रोड स्थित पॉली किड्स में आयोजित मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्थान केवल बच्चों को पढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता, जिज्ञासा और आत्मविश्वास को विकसित करने वाला एक आधुनिक शिक्षण केंद्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उन्होंने बताया कल शुरू होने जा रहे कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में महापौर सौरभ थपलियाल तथा विधायक श्रीमती सविता कपूर मुख्य रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में द पॉली किड्स परिवार के निदेशकगण, प्रधानाचार्य, शिक्षाविद्, अभिभावक, नन्हे विद्यार्थी तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी सहभागिता करेंगे। शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के आधुनिक प्री-स्कूल बच्चों की शुरुआती शिक्षा को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रारंभिक शिक्षा का आधुनिक स्वरूप आज के समय में शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं रह गई है। बच्चों में संवाद कौशल, रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान, सामाजिक व्यवहार और भावनात्मक संतुलन का विकास भी उतना ही आवश्यक है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सर्कल ऑफ टॉडलर्स को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। मीडिया से बातचीत करते हुए चेयरपर्सन रंजना महेंद्रु ने बताया कि विद्यालय में फिनलैंड एवं सिंगापुर आधारित अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम अपनाया गया है, जिसे विश्व के सबसे प्रभावी प्रारंभिक शिक्षा मॉडलों में माना जाता है। यहाँ बच्चों को गतिविधि आधारित, अनुभवात्मक और खेल-खेल में सीखने की पद्धति से शिक्षित किया जाएगा, जिससे उनमें सीखने के प्रति स्वाभाविक रुचि विकसित हो सके। डिजिटल संसाधनों का उपयोग बच्चों की आयु और आवश्यकता के अनुरूप किया जाएगा, ताकि तकनीक उनके विकास की सहायक बने। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पूर्णतः वातानुकूलित कक्षाएँ, सुरक्षित एवं बाल-अनुकूल फर्नीचर, आधुनिक शिक्षण सामग्री, रंग-बिरंगे शिक्षण उपकरण तथा आकर्षक प्ले ज़ोन विकसित किए गए हैं। प्रत्येक व्यवस्था बच्चों की सुरक्षा, सुविधा और सीखने की सहजता को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में सीखने का आनंद विद्यालय की सबसे बड़ी विशेषताओं में प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों की समर्पित टीम शामिल है। शिक्षक केवल पढ़ाने की भूमिका तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि प्रत्येक बच्चे की रुचि, क्षमता और विकास की गति को समझते हुए व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे। विद्यालय का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है जहाँ प्रत्येक बच्चा स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करे। रंग-बिरंगे टेडी मैस्कॉट्स, कठपुतली पात्र और मनोरंजक गतिविधियाँ नन्हे मेहमानों का स्वागत करेंगी। अभिभावकों को विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं और शिक्षण प्रणाली से परिचित कराने के लिए विशेष परिसर भ्रमण भी कराया जाएगा। समारोह के दौरान आयोजित होने वाली विशेष बेबी कॉन्टेस्ट बच्चों के आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को रोचक श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा तथा आकर्षक उपहार एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे I विद्यालय की चेयरपर्सन ने कहा कि “हर बच्चा अपने भीतर अनंत संभावनाएँ लेकर जन्म लेता है। उन्होंने कहा कि द पॉली किड्स परिवार सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार के माध्यम से समाज को बेहतर शैक्षिक वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा यह नई इकाई उसी संकल्प का विस्तार है।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img