28.9 C
Dehradun
Sunday, June 28, 2026


spot_img

देव भूमि परिवार क़ानून के खिलाफ राजधानी में धरना

देहरादून। आज उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा प्रातः 11 बजे दिनदयाल पार्क में सरकार द्वारा चुपचाप प्रदेश की जनता को बिना जनविश्वास में लिये जिस प्रकार देव भूमि परिवार क़ानून कों बनाकर प्रदेश की जनता पर जबरन लागू करने के विरोध में धरना आयोजित किया गया।

टिहरी से मंच के अध्यक्ष डा॰ राकेश भूषण गोदियाल के साथ सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन मेहन्दीरत्ता एवं ऋषिकेश IDPL से मंच के प्रभारी युद्धवीर सिंह चौहान ने कहा कि हमने इस राज्य बनाने के लियॆ हमने रात दिन नहीं देखा और लगातार चक्काजाम, जेल गये घायल हुये और प्रदेश भ्रमण कर जनजागरण किया और आज जब इस प्रदेश के 13-जिलों में जनमानस के अधिकारों फिर चाहें सशक्त भू कानून, रोजगार नीति, पलायन रोकने व मूल निवास व स्थाई निवास में फर्जीवाड़ा रोकने  के लियॆ चिन्तित हैं तों धामी सरकार ने बिना जनमानस से चर्चा किये बिना राजनैतिक दलों व संस्थाओं से चर्चा किये बिना देवभूमि परिवार कानून जबरन लागू कर दिया जो सरासर छल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं सांस्कृतिक मोर्चा की अध्यक्षा सुलोचना भट्ट के साथ संदीप चमोली ने कहा कि इतनी शहादतें होने के बाद यदि आज भी हमारें उपर तत्कालीन उत्तरप्रदेश सरकार की भांति वर्तमान सरकार ने भी प्रदेश वासियों पर यें देवभूमि परिवार कानून जबरन क्यों लागू करवाया जा रहा हैं क्या यें हमारें मूल निवासियों या हमारें हक हकूकों कों छीनने का प्रयास नहीं हैं सरकार इसका जवाब दें। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती एवं मसूरी से मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल के साथ धरने की अध्यक्षता करते हुये पुष्पलता सिलमाणा ने कहा कि हम उम्र के इस पड़ाव में भी आज पुनः प्रदेश बनाने के सपनों कों पूर्ण करने के लियॆ आज भी सड़कों पर आने कों विवश होना पड़ रहा हैं। मूलनिवास पर छेड़छाड़ सशक्त भू-कानून में पक्षपात किया स्थाई निवास में भी फर्जीवाड़ा कर किया और अब यें नया कानून थोपने का कार्य क्यों ? आखिर 15 साल से निवास कर रहें बाहरी प्रदेश के निवासी देव भूमि परिवार कार्ड के हक़दार कैसे हो सकते हैं वह अपना रोजगार करें कारोबार करें शिक्षा प्राप्त करें हमें कोई शिकायत नहीं। धरने के अन्त में जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार के माध्यम माननीय मुख्यमन्त्री कों ज्ञापन प्रेषित किया।

धरने में मुख्य रूप से केशव उनियाल, डा. राकेश भूषण गोदियाल, जगमोहन सिंह नेगी, जगमोहन मेहन्दीरत्ता , संदीप चमोली, डा. ताराचन्द गुप्ता , विरेन्द्र सिंह रावत , मनोज नौटियाल, गणेश डंगवाल , सुरेश नेगी, राजेंद्र बहुगुणा, युद्धवीर सिंह चौहान, बीर सिंह, रावत, प्रदीप कुकरेती, पंकज व्यास, वीरेंद्र सिंह गुसाई, प्रमोद पंत, पुष्पलता सिलमाना, रमेश रतूड़ी धर्मानंद भट्ट, जीआर पेटवाल, वीरेंद्र सिंह रावत, सुशील चमोली, सतेंद्र नौगाई , विनोद असवाल, सुलोचना भट्ट , तारा पांडे, एकादशी देवी, डॉ राकेश भूषण गोदियाल, प्रताप सिंह रावत, नरेन्द्र प्रकास नौटियाल, देवेंद्र नोडीयाल, अरुणा थपलियाल, ज्योत्स्ना लखेड़ा, यशोदा मंमगाई, अजय कंडारी, हरि प्रकाश शर्मा, राजेश्वरी कांडवल , राजेंद्र,महेश जोशी, संदीप मोहन चमोली,अवधेश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद पैनुली, सुबोदिनी भट्ट , रेवती बिष्ठ, निधि भट्ट, उपेंद्र प्रसाद सेमवाल, मोनिका लखेड़ा, सुशील चमोली, उमाकांत शर्मा, धर्मपाल सिंह रावत, चंद्रकिरण राणा, वीर सिंह रावत, सुमित थापा आदि शामिल थे।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img