28.9 C
Dehradun
Sunday, June 28, 2026


spot_img

भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : जिलाधिकारी

चम्पावत, 27 जून।  जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक कल्याण परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिजनों से संबंधित समस्याओं, सुविधाओं तथा विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उनका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पिछली बैठक में उठाए गए विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सड़क, पेयजल पाइपलाइन तथा अमर जवान स्मारक के सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रगतिरत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने छोटी संपर्क सड़कों के लिए शीघ्र आगणन (एस्टीमेट) तैयार कर लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय बजट तैयार करते समय भूतपूर्व सैनिकों के हित में संचालित की जाने वाली योजनाओं का विशेष प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों से जुड़े सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से सरकार द्वारा संचालित चैनलिंक फेंसिंग सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने हेतु कार्य किये जा रहें हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत भी भूतपूर्व सैनिक छोटी संपर्क सड़कों के प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से आह्वान किया कि यदि उनके पास कोई नवाचार, जनहितकारी परियोजना अथवा #विकास संबंधी सुझाव हों तो उन्हें प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यकतानुसार उन्हें माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा सके।साथ ही आगामी वर्षाकाल में संभावित आपदाओं के दौरान #प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की भी अपील की। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने चार प्रमुख समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इनमें तपनी-पाल मोटर मार्ग की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण, ग्राम सभा बॉजगांव की क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन के सुधारीकरण एवं जल टैंक निर्माण, विविल इंटर कॉलेज से नरसों तक आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क से मलबा हटाने एवं मरम्मत, तथा ग्राम शिलिंगटाक में चाय बागान से सटे क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने संबंधी प्रस्ताव शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल (सेनि)उमेद सिंह, अधिशासी अभियंता श्री मोहन पलड़िया, श्री हितेश कांडपाल, भूतपूर्व सैनिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img