हरिद्वार। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में प्रशिक्षु जवानों को योगाभ्यास कराया गया। योग के माध्यम से जवानों ने अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। नियमित योग अभ्यास स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर कार्यक्षमता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




