देहरादून। आज विश्व के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी ने पवित्र श्री केदारनाथ धाम एवं भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ और भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अंबानी परिवार की बाबा केदार और भगवान बद्रीविशाल के प्रति गहरी आस्था रही है। वे प्रतिवर्ष धामों के दर्शन हेतु पहुंचते हैं तथा श्रद्धाभाव से श्री बद्री-केदार मंदिर समिति को यात्रा व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सहयोग प्रदान करते हैं। इस वर्ष भी मुकेश अंबानी ने श्री बद्री-केदार मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये की धनराशि का चेक भेंट किया। भगवान बद्री विशाल एवं बाबा केदार से प्रार्थना है कि वे सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा देश और समाज को सुख,समृद्धि एवं कल्याण का आशीर्वाद प्रदान करें।




