28.4 C
Dehradun
Sunday, June 14, 2026


spot_img

अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण

रुद्रप्रयाग/जखोली। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने आज खलियाण बांगर क्षेत्र का दौरा कर विगत 2 दिन पूर्व हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का स्थलीय जायजा लिया। मंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इसको देखते हुए सभी विभाग आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूर्ण रखें। जेसीबी, राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा एवं रेस्क्यू टीमों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। श्री चौधरी ने सभी क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि मानसून के दृष्टिगत सतर्कता एवं सावधानी बरतें। नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्र के जनप्रतिधिगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img