अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत दन्या पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया, पंपलेट वितरित किए तथा सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर नशा उन्मूलन का संदेश दिया।




