39 C
Dehradun
Wednesday, June 10, 2026


spot_img

दर्दनाक हादसा : ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, महिला का शव बरामद

देहरादून। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रातः समय 09:16 बजे थाना मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई कि झड़ीपानी रोड चौकी बार्लोगंज मसूरी क्षेत्र में तीव्र ढलान में एक छोटी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई हैं। उक्त सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ /फायर सर्विस तथा 108 एम्बुलेंस को सूचित किया गया जो मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस द्वारा एसडीआरएफ तथा फायर टीम के साथ मिलकर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। मौके से रेस्क्यू टीमो द्वारा अभी तक एक महिला का शव खाई से निकाल लिया गया है। मौके पर स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ की एक मारुति सिलेरियो कार सख्या- डीएल 5सीएस 4610 रोड की ढलान पर संभवतः ब्रेक फेल होने की वजह से तेजी से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, उससे पूर्व उनके द्वारा नजदीक की दुकान पर कुछ सामान खरीदा गया था और बातचीत में उत्तरकाशी से आना बताया था। सामान लेकर जैसे ही कार सवार कार में बैठे तो कार ढलान की तरफ सड़क पर तेजी से जाने लगी और फिर खाली प्लाट से होते हुए गहरी खाई में गिर गई।

जानकारी करने पर कार में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत उम्र 19 वर्ष, सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए नेहरू नगर गाज़ियाबाद उम्र 48 वर्ष, संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली उम्र 46 वर्ष का सवार होना ज्ञात हुआ। प्रथम दृष्टया तेज ढलान पर कार के ब्रेक फेल हो जाने के कारण कार का अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरना स्पष्ट हुआ हैं। मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा स्वयं मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लेते हुए रेस्क्यू टीमो का आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है। घटना के संबंध में कार सवार व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img