23.5 C
Dehradun
Monday, June 1, 2026


spot_img

एक बार फिर आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई

देहरादून। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के सतत मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा एक बार फिर आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए मदमहेश्वर क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार यात्री का सफल एयर रेस्क्यू कर उसकी जान बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार नाम शिवा पुत्र कुलदीप सिंह, आयु लगभग 30 वर्ष, मदमहेश्वर मंदिर के समीप स्थित थे। यात्री की स्वास्थ्य स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई थी तथा उन्हें दो बार हार्ट अटैक आने की सूचना प्राप्त हुई थी। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में होने के कारण मरीज को तत्काल उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण था। चिकित्सकीय दृष्टि से प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण होने के कारण स्थिति को अत्यंत गंभीरता से लिया गया। सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित एजेंसियों के मध्य त्वरित समन्वय स्थापित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना विलंब आवश्यक अनुमतियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं तथा एयर रेस्क्यू की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ की गई। प्रशासन की तत्परता एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप गंभीर रूप से बीमार यात्री को मदमहेश्वर क्षेत्र से हेली रेस्क्यू के माध्यम से सायं 06:03 बजे सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। चारधाम यात्रा एवं पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!