20.8 C
Dehradun
Sunday, May 31, 2026


spot_img

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा

देहरादून। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के मद्देनज़र आज देहरादून स्थित नीरजा ग्रीन्स, आईएसबीटी हरिद्वार बाईपास रोड (डी-मार्ट के निकट) कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुँचकर तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं, आयोजन की रूपरेखा तथा विभिन्न आवश्यक पहलुओं की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं अभूतपूर्व बनाने के उद्देश्य से आवश्यक प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

आगामी 4 और 5 जून को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारी का जायजा लेने के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आज से उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई है उनके साथ कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदिया ने पार्टी पदाधिकारी के साथ आशा रोड़ी के पास उनका स्वागत किया उसके पश्चात कुमारी शैलजा और गणेश गोदियाल पार्टी पदाधिकारीगणों के साथ राहुल गांधी जी की प्रस्तावित बैठक के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते समय कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत भी उनके साथ थे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कांग्रेस मुख्यालय पहुंची जहां कांग्रेस पदाधिकारीगणों ने बड़ी संख्या मे उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रहे हैं, इसीलिए चुनाव से काफी पहले उन्होंने उत्तराखंड को 2 दिन का समय दिया है। जिसमें वह 4 जून को अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे और 4 जून को ही पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे और 5 जून को देहरादून में पार्टी पदाधिकारीयो से संवाद करेंगे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा महत्वपूर्ण है और वह इस बात की ओर इशारा करता है, कि वह उत्तराखंड की जनता के हर सुख दु:ख में  हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उत्तराखंड के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता के साथ उठाते हैं। उनका दौरा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा और वह जोश 2027 का विधानसभा चुनाव जिताने का काम करेगा। कुमारी शैलजा ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार में आपसी तालमेल की बड़ी कमी है, भाजपा नेता विधायक और मंत्री अंतर कला में उलझे हुए हैं। यह समय प्रदेश में बदलाव का है, जनता सरकार के कामकाज से खुश नहीं है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और प्रदेश में बदलाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए। मैंने कहा कि कांग्रेस के प्रति पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अब राहुल गांधी जी के दौरे पर ध्यान केंद्रित कर कार्यक्रम की सफलता पर पूरी शक्ति लगा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अल्मोड़ा की जनसभा में उत्तराखंड के मुद्दों को उठाने का काम करेंगे, क्योंकि भाजपा सरकार राज्य में जनहित के मुद्दों की लगातार उपेक्षा कर रही है। जनहित के मुद्दों पर यह सरकार कुंभ करनी निंद्रा में सोई हुई है। राज्य में बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। राहुल गांधी अल्मोड़ा की रैली में सरकार की निंद्रा को तोड़ने का काम करेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पौड़ी में राहुल गांधी पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे, जिसमें वह पूर्व सैनिकों की समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस हमेशा पूर्व सैनिकों के साथ खड़ी रही है, उनके सम्मान और अधिकार के लिए लड़ती रही है। अब राहुल गांधी स्वयं पौड़ी में पूर्व सैनिकों के बीच पहुंच रहे हैं, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। कुमारी शैलजा ने बताया कि देहरादून में राहुल गांधी  कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारीगणों  कांग्रेस के पूर्व सांसद, कांग्रेस विधायकों,पूर्व विधायक, कांग्रेस के जिला अध्यक्षों नगर अध्यक्षों तथा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारीयो, एआईसीसी सदस्यों, तथा पीसीसी सदस्यों से मुलाकात करेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी को मार्गदर्शन भी देंगे और उनके सुझाव भी आमंत्रित करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, कि हमें राहुल गांधी का दो दिन का सानिध्य मिलेगा। इस दौरान वह प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को उठाने का काम करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ाएंगे। उनके दौरे से पूर्व सैनिकों को कांग्रेस के साथ जोड़ने में भी मदद मिलेगी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके दौरे की सफलता के लिए कमर कस लेनी चाहिए।

इसके अलावा बैठक को चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी,  हीरा सिंह बिष्ट, नव प्रभात, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, श्रीमती गोदावरी थापली, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व सैनिक अध्यक्ष राम रतन सिंह नेगी, नेता प्रभु लाल बहुगुणा, जोत सिंह गुनसोला,  प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी, शीशपाल सिंह बिष्ट, डॉ. प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल, सूरत सिंह नेगी प्रदेश, महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, राजकुमार, जयेन्द्र रमोला, मनीष नागपाल, राजेश चमोली, नितिन बिष्ट, संजय जैन, यशपाल चौहान, विरेन्द्र पोखरियाल, पूरण सिंह रावत, लालचन्द शर्मा, अमरजीत सिंह, विकास नेगी, मधुसूदन सुन्द्रियाल, अश्विनी बहुगुणा, अमेन्द्र सिंह बिष्ट, अखिलेश उनियाल, सुरेन्द्र सिंह रांगड, दीप बोहरा, महन्त विनय सारस्वत, रघुवीर सिंह बिष्ट, राजपाल खरोला, सागर मनवाल, ताहिर अली, जगदीश धीमान, याकूब सिद्वीकी, संदीप चमोली, राजीव कुमार, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदनलाल, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, पछवा दून के जिला अध्यक्ष संजय किशोर, परवाह जून के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, प्रदीप जोशी, यामीन अंसारी, श्रीमती पिया थापा, विपुल जैन, सुलेमान अली, अनिल नेगी, श्रीमती मंजू त्रिपाठी, श्रीमती परिणीता बडोनी, श्रीमती सुनीता प्रकाश, श्रीमती नजमा खान, प्रशान्त खण्डूरी, महन्त विनय सारस्वत, श्रीमती हेमा पुरोहित, डॉ. प्रदीप जोशी, अनुज गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह पंवार, अनिल बसनेत, आदर्श सूद, संजय शर्मा, प्रीतम सिंह आर्य, विनोद कुमार प्रदेश महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!