29.2 C
Dehradun
Thursday, May 28, 2026


spot_img

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कोटद्वार क्षेत्र के वार्ड नंबर-20 पदमपुर सुखरौं स्थित जनशक्ति विहार लेन-2 में बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 50 मीटर क्षेत्र में की गई तारबाड़ हटाकर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने बताया कि मीनाक्षी चमोली एवं अन्य स्थानीय निवासियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एंगल लगाकर सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण किया गया है, जिससे आम लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने तत्काल संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई सुनिश्चित की। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान स्पष्ट किया गया कि राजकीय भूमि, सार्वजनिक रास्तों और आमजन के आवागमन वाले मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!