35.2 C
Dehradun
Tuesday, May 26, 2026


spot_img

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार की वैकुण्ठ धाम में चल रही 21 दिवसीय कठोर साधना पूर्ण

देहरादून। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार की वैकुण्ठ धाम में चल रही 21 दिवसीय कठोर साधना आज पूर्ण हो गई। इस दौरान उन्होंने नारायण पर्वत पर विशालकाय चट्टान के नीचे बनी एक छोटी सी गुफा में रहकर एकांत तपस्या की। साधना के पहले 11 दिन पूर्ण एकांत में कठोर तप करते हुए बिताए गए, जबकि शेष 10 दिनों तक प्राचीन खाकचोक हनुमना मंदिर में हनुमान साधना और आराधना जारी रही। बताया जा रहा है कि इस दिव्य साधना के दौरान पूज्य सरकार ने नारायण पर्वत की परिक्रमा भी की और भगवान विष्णु की विशेष उपासना में लीन रहे। अब साधना पूर्ण होने के बाद उनकी भक्तों के बीच की दिव्य तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें श्रद्धालु आस्था और तपस्या का अद्भुत स्वरूप मान रहे हैं। इस दौरान बद्रीनाथ में खाकचौक हनुमान मंदिर में अंतिम दिवस की साधना विराम तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार का इंतजार कर रहे देश-दुनिया से आए हुए भक्तों के बीच पहुंचे और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार से श्रद्धालुओं ने उनकी साधना के 21 दिनों की बड़ी चर्चा की। इस दौरान कई भक्तों ने बताया कि, “सरकार, आपकी साधना के दौरान हमने अपनी टीम और परिवार के साथ आपकी साधना निर्विघ्न संपन्न हो, उसके लिए सुंदरकांड पाठ और सामूहिक प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ किया।” इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार से मिलने के लिए अयोध्या हनुमान गढ़ी से राजूदास महाराज भी पहुंचे और पूज्य सरकार से भेंट की और उनकी 21 दिवसीय साधना के बारे में चर्चा की।बागेश्वर महाराज ने साधना के दौरान बताया कि इस दिवसीय हनुमान साधना के दौरान भगवान नारायण पर्वत की परिक्रमा की। इस दौरान हमारे साथ बालकयोगेश्वर दास जी महाराज भी थे। इस दौरान महाराज जी ने 21 दिवसीय साधना के दौरान बागेश्वर सरकार ने नारायण पर्वत की दुर्गम पहाड़ियों में 13 घंटे पैदल यात्रा की। इस दौरान वे 15 हजार फीट की ऊंचाई तक स्थित बर्फीले पहाड़ों पर पहुंचे। वहीं, श्री बद्रीनाथ धाम के महंत बालक योगेश्वरदास जी महाराज ने भी नारायण पर्वत की पवित्र परिक्रमा पूर्ण की।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!