27.6 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

वर्ष 1994 में भारतीय टीवी इतिहास में एक नई क्रांति लेकर आया था धारावाहिक ‘शांति’

देहरादून। वर्ष 1994 में भारतीय टीवी इतिहास में एक नई क्रांति लेकर आया था धारावाहिक ‘शांति’। इस धारावाहिक में मुख्य भूमिका ‘मंदिरा बेदी’ ने निभाई थी। 90 के दशक के दर्शकों के दिलों में उनकी पहचान सबसे पहले “शांति” के रूप में ही बनी थी। उनके चेहरे की गंभीरता, आंखों में दिखता गुस्सा और सच सामने लाने की जिद ने दर्शकों को पूरी तरह बांध लिया था। धारावाहिक ‘शांति’ में मंदिरा बेदी ने एक महिला पत्रकार की भूमिका निभाई थी, जो अन्याय के खिलाफ लड़ना, सच को उजागर करना और अपने अधिकार के लिए लड़ना जानती है।

90 के दशक में लोगों के पास मनोरंजन के गिने- चुने साधन हुआ करते थे। इनमें सबसे खास था दूरदर्शन। दूरदर्शन पर आने वाले कार्यक्रम लोगों के घरों का हिस्सा बड़ी आसानी से बन जाया करते थे। बड़े चाव से इन धारावाहिकों का इंतजार किया जाता था। दूरदर्शन पर 1990 के दशक में प्रसारित हुए धारावाहिकों की सूची में चाणक्य, मुंगेरी लाल के हसीन सपने, चंद्रकांता, अलिफ़ लैला, ब्योमकेश बख्शी और देख भाई देख मुख्य रूप से शामिल थे।

सदाबहार धारावाहिकों की सूची इस प्रकार है :-

महाभारत (1988–1990)

चाणक्य (1990)

अलिफ़ लैला (1993)

श्री कृष्णा (1993)

ब्योमकेश बख्शी (1993)

राजा और रैंचो (1997)

कैप्टन व्योम (1998)

मुंगेरी लाल के हसीन सपने (1990)

देख भाई देख (1993)

श्रीमान श्रीमती (1994)

फौजी (1988)

चंद्रकांता (1994)

शक्तिमान (1997)

मालगुडी डेज (1986)

चित्रहार (1982)

सुरभि (1993)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img