28.2 C
Dehradun
Saturday, May 16, 2026


spot_img

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के कुशल निर्देशन एवं अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के प्रभावी मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत गडोरा, विकासखंड अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग में “विश्व परिवार दिवस” के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर के दौरान सचिव महोदया श्रीमती पायल सिंह द्वारा उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं को घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, विवाह, तलाक तथा पैतृक संपत्ति में उत्तराधिकार से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित एवं जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, श्रमिक पंजीकरण, दुर्घटना सहायता, पेंशन योजनाएं, मातृत्व लाभ एवं अन्य विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलेंटियर्स (PLVs) द्वारा एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने, सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा महिलाओं एवं बच्चों के कानूनी अधिकारों के प्रति आमजन को सरल एवं मनोरंजक तरीके से जागरूक किया गया। उपस्थित ग्रामीणों एवं जनसमुदाय द्वारा नाटक की सराहना की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!