31.2 C
Dehradun
Wednesday, May 13, 2026


spot_img

वृद्ध से नगदी छीनने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

देहरादून। आज कोतवाली विकासनगर को सूचना प्राप्त हुई कि विकासनगर बाजार में स्थान हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स के पास एक वृद्ध व्यक्ति सरदार सिंह तोमर पुत्र मोहर सिंह तोमर निवासी लक्ष्मणपुर विकासनगर, जो कि सामान खरीदने बाजार आये थे, की जेब से एक युवक द्वारा झपट्टा मारकर नकदी चोरी कर ली है। प्राप्त सूचना पर चौकी प्रभारी बाजार मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पंहुचे, जिनके द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से उक्त युवक लक्की पुत्र प्रवेश निवासी उनिदा, थाना गुन्दगा, जिला भोपाल उम्र 19 वर्ष को पकड कर गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी गति नकदी 2000/- रुपये बरामद की गई। युवक के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा 304(2)/317(2)BNS  में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!