बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूर्ण रूप से सामान्य एवं सुचारु बनी हुई है। विभाग द्वारा सोमवार को विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियोजित ढंग से 1173 गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इण्डेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा नाघर से तिपोली, बनलेख, गडेरा, होराली, हरिचौरा, उडियार, रीमा क्षेत्र में 468, इण्डेन गैस सर्विस गरुड़ द्वारा छत्याणी, मजकोट, सीमार, नरसिहचौरा, थापलीधार, पिंगलो, लाहुरघाटी, जखेडा, डाकघट क्षेत्र में 294, इण्डेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा बड़ेत क्षेत्र में 95 तथा इण्डेन गैस सर्विस कांडा द्वारा कांडाताछनी एवं रतमोली क्षेत्र में 61 सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है । इसके अतिरिक्त शिखर भारत गैस सर्विस द्वारा गरूड़,रीमा,बागेश्वर बाजार क्षेत्र में 202 तथा शुभम गैस एजेंसी गरुड़ द्वारा मेलाडुंगरी, डंगोली, धांधली, कन्धार, परकोटी क्षेत्र में 53 सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है ।
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक क्षेत्र में गैस की उपलब्धता बनी हुई है तथा किसी भी उपभोक्ता को असुविधा का सामना न करना पड़े।
इसके अतिरिक्त जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति भी पूरी तरह सामान्य है। वर्तमान में जनपद के 14 पेट्रोल पंपों पर लगभग 79,676 लीटर डीजल एवं 83,733 लीटर पेट्रोल उपलब्ध है, जिससे ईंधन आपूर्ति भी सामान्य बनी हुई है।




