23.9 C
Dehradun
Saturday, April 18, 2026


spot_img

क्लेमेंटाउन में लंबे समय से चल रही पानी की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

देहरादून 18 अप्रैल। क्लेमेंटाउन क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पानी की लीकेज और दूषित जलापूर्ति की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज होने के कारण न केवल पानी की भारी बर्बादी हो रही है, बल्कि लोगों तक समुचित जलापूर्ति भी नहीं पहुंच पा रही है।

ज्ञापन में बताया गया कि आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए यह समस्या और गंभीर हो सकती है। इसके साथ ही कई जगह पाइप फटने तथा ओवरहेड टैंकों की नियमित सफाई न होने के कारण आपूर्ति किया जा रहा पानी दूषित हो रहा है, जिससे क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासी अभिषेक परमार ने बताया कि इस संबंध में अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र नौटियाल से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि लीकेज पाइपलाइनों की तत्काल मरम्मत कर साफ और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर वासुदेव जखमोला, अभिषेक परमार, विनोद राइ, सुनील कन्नौजिया, चन्दन राइ, धर्म भण्डारी, सुनील रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!