18.1 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा चालान

  • सनरूफ से बाहर झांकना पड़ा भारी, रुड़की पुलिस ने काटा चालान
  • यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए इस तरह की लापरवाही पर रुड़की यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

रुड़की/हरिद्वार, 12 अप्रैल। चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए इस तरह की लापरवाही पर रुड़की यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार एक वाहन में सवार व्यक्ति चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट कर रहा था, जो न केवल उसकी बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता था। मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन को अगले चौक पर रुकवाया।

पुलिस ने मौके पर ही चालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की और वाहन में सवार लोगों को कड़ी चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के स्टंट सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हैं और भविष्य में ऐसी हरकत करने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे चलती गाड़ी में कभी भी शरीर बाहर न निकालें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!