27.5 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट वॉच” तेज, हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा

  • एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगी छात्रों/युवकों पर नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा “ऑपरेशन नाइट वॉच“ लगातार जारी।
  • पुलिस द्वारा रात्रि में सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए वृहद स्तर पर की कार्रवाई
  • शराब पीकर वाहन चलाने वाल 16 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 6 चौ-पहिया तथा 10 दो-पहिया वाहनों को किया सीज
  • यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले 14 वाहनो को किया सीज
  • यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर किया 11500 रूपये का जुर्माना।
  • अभियान के दौरान रात्रि मे 1420 से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग कर की आवश्यक पूछताछ, 1380 से अधिक वाहनों को किया चेक
  • रात्रि में आवश्यक रूप से घूम रहे 300 से अधिक व्यक्तियों से की पूछताछ, 48 संदिग्धों को लाया गया थाने
  • 25 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 12500 /- रूपये का जुर्माना
  • रात्रि के समय सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले 5 अभियुक्तों को 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार।

देहरादून, 28 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जनपद में रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले हुड़दंगी छात्रों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि कॉलेज और विश्वविद्यालयों के नाम पर रात में घूमकर माहौल खराब करने वाले युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई छात्र समूह बनाकर हुड़दंग या आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित शिक्षण संस्थान से निष्कासन की भी संस्तुति की जाएगी। इसके तहत पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट वॉच” की शुरुआत कर दी है, जिसके अंतर्गत नगर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 26 मार्च की रात जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सीमावर्ती चौकियों और आंतरिक मार्गों पर आकस्मिक चेकिंग की गई। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। वहीं, यातायात नियमों के उल्लंघन, हूटर और काले शीशे लगाने पर 14 अन्य वाहन भी सीज किए गए।

पुलिस ने 23 वाहन चालकों का चालान करते हुए 11,500 रुपये का जुर्माना वसूला, जबकि 25 मामलों में कोर्ट चालान किए गए। अभियान के दौरान 1380 वाहनों की जांच की गई और 1420 से अधिक लोगों से पूछताछ कर सत्यापन किया गया।

इसके अलावा, रात में अनावश्यक घूम रहे करीब 300 लोगों से पूछताछ की गई, जिनमें से 48 संदिग्धों को थाने लाया गया। 25 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान कर 12,500 रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

I prefer this response

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!