16.3 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

अभिसूचना इकाई की कार्यक्षमता बढ़ाने पर फोकस

चमोली।  आज पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, रिकॉर्ड के रख-रखाव और कार्यप्रणाली को विस्तार से देखा। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात कार्मिकों से बातचीत कर उनके कामकाज, जिम्मेदारियों और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। एसपी ने सभी को अपने कार्य के प्रति सजग रहने और छोटी-छोटी सूचनाओं को भी गंभीरता से लेने की बात कही, क्योंकि अभिसूचना कार्य में हर सूचना महत्वपूर्ण होती है।

निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड, ऑनलाइन पोर्टल और सत्यापन से जुड़े कार्यों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। विदेशियों के पंजीकरण, उनके जनपद में रहने की अवधि और गतिविधियों की निगरानी को लेकर भी जानकारी ली गई। पासपोर्ट सत्यापन से जुड़े मामलों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी ने कार्यालय में उपलब्ध कंप्यूटर व अन्य तकनीकी उपकरणों की स्थिति के बारे में भी पूछा और उन्हें हमेशा कार्यशील रखने के निर्देश दिए। साथ ही चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा।सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगने वाले डीएफएमडी और एचएचएमडी उपकरणों को भी चेक किया गया ।

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय एवं सतर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक एवं भड़काऊ सूचनाएं तेजी से फैलती हैं, ऐसे में इन पर कड़ी नजर रखते हुए समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।।

अंत में एसपी चमोली ने कहा कि अभिसूचना इकाई कानून-व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए सभी कार्मिक पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और प्रोफेशनल तरीके से अपने कार्य करें, ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, निरीक्षक अभिसूचना सचिन चौहान, वाचक नरेन्द्र पुरी व आशुलिपिक यजुवेन्द्र रावत मौजूद रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!