16.3 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

बूथ लेवल अधिकारियों को प्रदान किया जा रहा प्रशिक्षण

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आगामी दिनों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशानुसार जनपद की सभी विधानसभाओं में तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों के विलोपन सहित विभिन्न आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने प्रशिक्षण में बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना तथा सूची को त्रुटिरहित बनाना प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए घर-घर सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण में सभी blo को गणना फॉर्म भरना, प्राप्त करना तथा ऐप में अपलोड करने के तरीके बताए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करते हुए अपने नामों का सत्यापन अवश्य कराएं और आवश्यक संशोधन समय रहते सुनिश्चित करें। यह प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, एसेंबली स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेश बत्रा तथा राजेश कुमार द्वारा दिया जा रहा है।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!