24.3 C
Dehradun
Saturday, March 21, 2026


spot_img

गैस वितरण का निरीक्षण, लोगों से बातचीत कर व्यवस्था का लिया जायजा

चम्पावत। जनपद चम्पावत में आमजन को सुचारु एवं सुलभ गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा गैस वितरण व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने चम्पावत स्थित गैस एजेंसी एवं छतार स्थित डिलीवरी पॉइंट का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गैस वितरण प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी, समयबद्ध एवं जनसुलभ बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन पंजीकरण में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो ऐसे मामलों में गैस एजेंसी के माध्यम से भी पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी गैस सुविधा से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चम्पावत में गैस वितरण हेतु वार्डवार तिथियां निर्धारित करते हुए एक सुव्यवस्थित रोस्टर तैयार किया जाए। इस व्यवस्था के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके निकटतम डिलीवरी प्वाइंट पर गैस उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ लगाने की आवश्यकता न पड़े और समय की भी बचत हो सके। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि वितरण प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित एवं भीड़ रहित बनाने के लिए केवल पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही निर्धारित तिथि एवं समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण के अनावश्यक रूप से लाइन में खड़े होने से अव्यवस्था उत्पन्न होती है, अतः सभी #नागरिक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना आवश्यकता खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों पर न आएं तथा पूर्व में निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कर अपने नजदीकी डिलीवरी प्वाइंट से ही गैस प्राप्त करें। उन्होंने यह भी बताया कि डीएससी अथवा पंजीकरण संख्या के माध्यम से सभी को निर्धारित समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में गैस वितरण को लेकर किसी भी नागरिक को असु विधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी उपभोक्ताओं को समय पर और सुगमता से गैस उपलब्ध कराई जाए। छतार वार्ड में भी जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर उन्हें गैस प्राप्ति की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा जागरूक किया कि वे नियमों का पालन करते हुए निर्धारित व्यवस्था के अंतर्गत ही गैस प्राप्त करें। इसके साथ ही छतार वार्ड के डिलीवरी पॉइंट में गैस वाहन के माध्यम से सभी ग्राहकों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये। निरीक्षण के दौरान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के प्रतिनिधि हर्षित पंत, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!