देहरादून। झंडा मेला देहरादून से बिजनौर की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ट्रक, दो कार और बस में टक्कर हो गई। इस दौरान डंपर और ट्रैक्टर में आग लग गई। संभवतः महिंद्रा स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण उक्त स्कॉर्पियो वाहन तथा रोडवेज बस में आग लग जाने के कारण उक्त दोनों वाहन जल गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुसुम निवासी बिजनौर के रूप में होना बताया जा रहा है। वहीं, इस दौरान एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। रायवाला से हरिद्वार की ओर जाने वाली लेन पर आगे चल रही एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उसके पीछे चल रहा ट्रैक्टर कार से टकरा गया। इसके बाद ट्रैक्टर को भी एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार सवार दो लोग जिंदा जल गए हैं जिनमे एक महिला और बच्चा शामिल है। ट्रक में करीब 32 लोग सवार थे, जो छिटक कर इधर उधर गिर गए। वहीं, घायलों को हरिद्वार अस्पताल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
फ्लाईओवर पर हुई घटना के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में उस समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब फ्लाईओवर की सभी स्ट्रीट लाइटें बंद पाई गईं। अंधेरा होने के कारण मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और राहत दल को रेस्क्यू अभियान चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यदि फ्लाईओवर की लाइटें चालू होतीं तो राहत एवं बचाव कार्य और अधिक तेजी से किया जा सकता था। अंधेरे के कारण घटनास्थल का सही आकलन करने और आवश्यक कार्रवाई करने में भी समय लगा। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइटों को नियमित रूप से चालू रखने और रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कई वाहन चालक अपने वाहन बीच सड़क पर ही लॉक कर छोड़कर वहां से भाग गए। जिससे राहत एवं बचाव कार्य में काफी बाधा उत्पन्न हुई। घटनास्थल तक पहुंचने में फायर कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर खड़े वाहनों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आगे बढ़ने में परेशानी हुई। ऐसे में फायर कर्मियों ने खुद आगे बढ़कर हाथों से ही वाहनों को हटाया और रास्ता बनाकर घटनास्थल तक पहुंचने का प्रयास किया। फायर कर्मियों की तत्परता और मेहनत से राहत एवं बचाव कार्य को आगे बढ़ाया जा सका।
आज समय लगभग रात्रि 21:45 बजे देहरादून से हरिद्वार आ रही एक रोडवेज बस संख्या- यूके 04पीए1678 व एक ट्रैक्टर ट्रॉली के थाना रायवाला जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने आपस में टक्कर हो जाने के कारण पीछे से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी के उक्त रोडवेज बस के पीछे से टकरा जाने तथा महिंद्रा स्कॉर्पियो के पीछे आ रहे एक बड़े लोडेड ट्रक-एचआर 46ई 0605 तथा एक महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्स0 रजि. नं.-यूके07एचसी 5084 के आपस में भिड़ जाने के कारण सभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। संभवतः महिंद्रा स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण उक्त स्कॉर्पियो वाहन तथा रोडवेज बस में आग लग जाने के कारण उक्त दोनों वाहन जल गए, जिनको फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा बुझाया गया। मौके पर भारी पुलिस बल व दमकल कर्मी मौजूद रहे। दुर्घटना के कारण फ्लाईओवर पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है तथा एक्सीडेंट हुए वाहनों को भी हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त घटना में एक महिला की मृत्यु हो चुकी है तथा शेष अन्य घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हरिद्वार भिजवाया गया है।
घायलों व मृतकों का विवरण इस प्रकार है :-
घायलों की सूची –
- गुलशन पुत्र जगदीश निवासी तीती सोता बिजनौर उम्र 11 वर्ष
- सुभाष पुत्र रामचरण निवासी नागल सूती बिजनौर उम्र 40 वर्ष
- विक्की पुत्र नंदराम भोगपुर नजीबाबाद उम्र 28 वर्ष
- आरव पुत्र विकी पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 6 वर्ष
- लबी पुत्र मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 19 वर्ष
- नीतू पत्नी मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 35 वर्ष
- सोनिया पुत्री सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 12 वर्ष
- अंशिका पुत्री सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 6 वर्ष
- दिव्यांशु पुत्र सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 8 वर्ष
मृतक
1 कुसुम पत्नी सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
2 सचिन पुत्र नंदराम पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष
घायल एव मृतक जो ट्रैक्टर में सवार थे, झंडा मेला देहरादून से बिजनौर की ओर जा रहे थे.




